छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Google Drive vs OneDrive vs Dropbox: कौनसा Cloud Storage सबसे अच्छा है?

Google Drive vs OneDrive vs Dropbox

नमस्कार दोस्तों!

आज के डिजिटल युग में हमारी फाइलें, फोटो और डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी हो गया है। लैपटॉप खराब हो सकता है, फोन खो सकता है, लेकिन अगर आपका डेटा Cloud Storage में है तो कोई चिंता नहीं। लेकिन जब बात आती है क्लाउड स्टोरेज चुनने की, तो तीन नाम सबसे पहले दिमाग में आते हैं: Google Drive, OneDrive, और Dropbox। तीनों ही काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन कौनसा आपके लिए सही रहेगा? चलिए मैं आपको अपने अनुभव से बताता हूँ कि कौनसा किस लिए बेहतर है।

देखिए, मैं खुद तीनों ही सर्विस इस्तेमाल कर चुका हूँ अलग-अलग समय पर। शुरुआत में Dropbox इस्तेमाल करता था, फिर Google Drive पर आ गया क्योंकि मेरे पास पहले से Gmail अकाउंट था और सब कुछ एक जगह था, और जब ऑफिस में Microsoft 365 मिला तो OneDrive भी नियमित रूप से इस्तेमाल होने लगा। तो मुझे इन तीनों की अच्छाई और कमी दोनों पता है।

सबसे पहली बात जो समझनी चाहिए वो ये है कि “सबसे अच्छा” क्लाउड स्टोरेज सबके लिए अलग हो सकता है। किसी को ज्यादा मुफ्त स्टोरेज चाहिए, किसी को Microsoft Office के साथ तालमेल, तो किसी को सिर्फ सिंपल और भरोसेमंद सेवा चाहिए।

तो चलो, एक-एक करके देखते हैं।

इस पोस्ट में उपयोग की गई इमेज केवल illustrative purpose के लिए हैं।

Cloud computing data

Google Drive: सबका पसंदीदा

Google Drive आजकल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला क्लाउड स्टोरेज है।

सबसे पहले तो 15 GB फ्री स्टोरेज मिलता है, जो OneDrive, और Dropbox से ज्यादा है। ये 15 GB आपके Gmail और Google Photos के साथ जुड़ा होता है।

गूगल ड्राइव की सबसे बड़ी ताकत है इसका इकोसिस्टम।

अगर आपके पास Gmail है जो आज हर कोई इस्तेमाल करता है, तो Drive अपने आप उपलब्ध हो जाती है।

Google Docs, Sheets, और Slides ये सब ब्राउज़र में ही खुल जाते हैं, कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं। मैं कभी-कभी ट्रेन में सफर कर रहा होता हूँ और फोन से ही डॉक्यूमेंट एडिट कर लेता हूँ। लैपटॉप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर आप पहले से Google की सर्विसेज इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल ड्राइव सबसे अच्छा ऑप्शन है। स्टूडेंट्स और ऑफिस के लिए भी बेहतरीन है क्योंकि टीम बनाकर काम करना बहुत आसान है।

Price

Google Drive में 15 GB free के बाद अगर ज्यादा storage चाहिए, तो Google One plans मिलते हैं:

  • 100 GB – ₹130 / महीना
  • 200 GB – ₹210 / महीना
  • 2 TB – ₹650 / महीना

यहाँ फॅमिली प्लान भी है, जिसमें 5 लोग स्टोरेज शेयर कर सकते हैं।

फायदे:

  • फ्री में 15 GB मिलता है (Gmail और Google Photos के साथ शेयर होता है)।
  • Google Docs, Sheets, Slides सीधे ब्राउज़र में एडिट कर सकते हो।
  • फाइल शेयर करना और लिंक से देना आसान।
  • मोबाइल और PC पर सिंक अच्छा।

नुकसान:

  • फ्री स्टोरेज Gmail और Photos के साथ शेयर होता है, जल्दी भर सकता है।
  • बड़ी फाइल अपलोड या डाउनलोड कभी-कभी धीमा।
  • प्राइवेसी कुछ लोग चिंता का कारण मानते हैं।

यह भी पढ़ें: Windows vs Linux: कौन सा Operating System आपके लिए बेहतर है?

OneDrive: Windows यूज़र्स का सबसे अच्छा दोस्त

OneDrive Microsoft का क्लाउड स्टोरेज है।

अगर आप Windows laptop या PC इस्तेमाल करते हैं, तो OneDrive पहले से सिस्टम में होता है।

Free में सिर्फ 5 GB storage मिलता है, जो कम है।

लेकिन अगर आपके पास Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन है, तो आपको 1 TB storage मिल जाता है, वो भी Office apps के साथ।

इस स्टोरेज की सबसे अच्छी बात यह है की Windows File Explorer में डायरेक्टली जुड़ा होता है, मतलब फाइल्स ऐसे दिखती हैं जैसे कंप्यूटर में ही पड़ी हों। बस drag-drop करो और फाइल अपने आप sync हो जाती है।

कोई अलग website खोलने की जरूरत नहीं।

अगर आप Windows laptop और Microsoft Office रोज़ इस्तेमाल करते हैं, तो यह स्टोरेज लेने में ज़्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

ऑफिस प्रोफेशनल्स, बिज़नेस यूज़र्स और डॉक्यूमेंट से जुड़ें काम करने वालों के लिए ये परफेक्ट है।

Price

  • सिर्फ OneDrive (100 GB): ₹170 / महीना

लेकिन बेस्ट डील है:

  • Microsoft 365 Personal – ₹489 / महीना या ₹4,899 / साल
  • इसमें 1 TB storage + Word, Excel, PowerPoint सब मिल जाते हैं।

फायदे:

  • Windows और Microsoft Office से अच्छा तालमेल, Word, Excel, PowerPoint सीधे सिंक।
  • फ्री में 5 GB स्टोरेज मिलता है।
  • फाइल शेयरिंग और टीम वर्क आसान।
  • मोबाइल और PC दोनों पर सिंक बढ़िया।

नुकसान:

  • बड़ी फाइल या मीडिया फाइल अपलोड थोड़ी धीमी हो सकती है।
  • अगर Office नहीं इस्तेमाल करते, तो कुछ फीचर्स बेकार।
  • फाइल वर्ज़न हिस्ट्री सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए।

यह भी पढ़ें: Top 5 Best Web Hosting Services in India 2026– Beginners के लिए Best Hosting

Cloud storage

Dropbox: ओरिजिनल क्लाउड स्टोरेज

Dropbox वो स्टोरेज है जिसने क्लाउड स्टोरेज को सबके बीच पॉपुलर बनाया। ये इन तीनों में सबसे पुराना है और भरोसेमंद भी है। फ्री में सिर्फ 2 GB मिलता है, जो आजकल बहुत कम है।

शुरुआत में मैं ड्रॉपबॉक्स का फैन था। जब ये नया आया था, ये बहुत सिंपल और आसान था।

आज भी अगर आप चाहते हैं कि कोई आसान और सीधा क्लाउड स्टोरेज हो, तो ड्रॉपबॉक्स बढ़िया है। इसका इंटरफेस क्लीन है, फाइल जल्दी सिंक होती हैं और काम भी आसान हो जाता है।

ड्रॉपबॉक्स के पेड प्लान में अगर गलती से फाइल डिलीट या बदल दी, तो 30 दिन तक पुराने वर्ज़न को वापस ला सकते हो।

फोटोग्राफर और डिजाइनर लोग इसका प्रीव्यू बहुत पसंद करते हैं। बड़ी फोटो या वीडियो जल्दी दिख जाती हैं।

अगर आप आम यूज़र हो और बस बैकअप के लिए क्लाउड स्टोरेज चाहिए, तो ड्रॉपबॉक्स थोड़ा महंगा पड़ सकता है। लेकिन अगर आप फोटोग्राफर, डिजाइनर या वीडियो एडिटर हो और तेज़ और भरोसेमंद सिंक चाहिए बड़ी फाइलों के लिए, तो ड्रॉपबॉक्स बढ़िया है। इसकी फाइल सिंक स्पीड सच में बहुत अच्छी है।

Price

  • Dropbox Plus (2 TB): ₹799 / महीना
  • Professional plan (3 TB): ₹1,499 / महीना

फायदे:

  • सिंपल और सीधा इंटरफेस, इस्तेमाल करना आसान।
  • फाइल जल्दी सिंक होती हैं, बड़ी फाइल भी आसानी से अपलोड।
  • फाइल का पुराना वर्ज़न (version history) देख सकते हो, गलती होने पर फाइल वापस लाओ।
  • फोटोग्राफर और डिजाइनर के लिए प्रीव्यू सुविधा बढ़िया।

नुकसान:

  • फ्री में सिर्फ 2 GB मिलता है, बहुत कम।
  • थोड़ा महंगा है (2 TB ₹799/माह)।
  • ज्यादा फीचर्स नहीं, सिर्फ सिंपल इस्तेमाल के लिए।
Storage फ्री स्टोरेज Price / महीने फायदे नुकसान
Google Drive 15 GB (Gmail और Google Photos के साथ शेयर) 100 GB – ₹130
200 GB – ₹210
2 TB – ₹650
– Google Docs, Sheets, Slides ब्राउज़र में एडिट कर सकते हो।
– फाइल शेयर करना और लिंक देना आसान।
– फ्री स्टोरेज Gmail और Photos के साथ शेयर होता है।
– बड़ी फाइल अपलोड/डाउनलोड कभी धीमा।
OneDrive 5 GB OneDrive 100 GB – ₹170
Microsoft 365 Personal – ₹489
Microsoft 365 सालाना – ₹4,899
– Windows और Microsoft Office से अच्छा तालमेल।
– फाइल शेयरिंग और टीम वर्क आसान।
– बड़ी फाइल या मीडिया अपलोड धीमी हो सकती है।
– अगर Office नहीं इस्तेमाल करते, तो कुछ फीचर्स बेकार।
Dropbox 2 GB Dropbox Plus (2 TB) – ₹799
Professional (3 TB) – ₹1,499
– सिंपल और सीधा इंटरफेस, फाइल जल्दी सिंक।
– फाइल का पुराना वर्ज़न देख सकते हो।
– फ्री स्टोरेज बहुत कम।
– थोड़ा महंगा।

 

 Conclusion

Google Drive सबसे ज्यादा फ्री स्टोरेज देता है। यह सीधे Google Docs, Sheets और Slides के साथ काम करता है। फाइल शेयर करना और लिंक देना बहुत आसान है। अगर आप ज्यादा बड़े डॉक्यूमेंट और रोज़मर्रा के काम के लिए क्लाउड इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल ड्राइव सबसे प्रैक्टिकल है।

OneDrive उन लोगों के लिए अच्छा है जो Windows और Microsoft Office का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। Word, Excel, PowerPoint सीधे क्लाउड में काम करना आसान बनाते हैं। टीम वर्क और शेयरिंग के लिए भी OneDrive बढ़िया है। फ्री स्टोरेज 5 GB है, जो छोटे-छोटे डॉक्यूमेंट और फाइल के लिए ठीक है, लेकिन बड़ी मीडिया फाइल के लिए थोड़ा लिमिटेड हो सकता है।

ड्रॉपबॉक्स, OneDrive और गूगल ड्राइव  तीनों ही अपने तरीके से अच्छे हैं, लेकिन इस्तेमाल की जरूरत पर निर्भर करता है कि कौन सा बेहतर है। अगर आप चाहते हैं कि क्लाउड स्टोरेज बिल्कुल सिंपल और भरोसेमंद हो, बड़ी फाइल जल्दी सिंक हों और फाइल का पुराना वर्ज़न वापस लाने की सुविधा मिले, तो Dropbox बढ़िया है। खासकर फोटोग्राफर, डिजाइनर और वीडियो एडिटर के लिए यह एकदम सही है। बस ये थोड़ा महंगा है और फ्री स्टोरेज कम मिलता है।

कुल मिलाकर, छोटे-छोटे बैकअप और रोज़मर्रा के काम के लिए गूगल ड्राइव, ऑफिस और टीम वर्क के लिए OneDrive, और बड़े फाइल और क्रिएटिव काम के लिए ड्रॉपबॉक्स सबसे बेहतर ऑप्शन हैं।

FAQs

1. Google Drive, OneDrive और Dropbox में सबसे ज्यादा फ्री स्टोरेज कौन देता है?

गूगल ड्राइव सबसे ज्यादा फ्री स्टोरेज देता है – 15 GB।

OneDrive सिर्फ 5 GB फ्री देता है।

ड्रॉपबॉक्स में फ्री में सिर्फ 2 GB मिलता है।

2. क्या मैं Google Drive, OneDrive और Dropbox एक साथ इस्तेमाल कर सकता हूँ?

हाँ, आप तीनों क्लाउड स्टोरेज एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

अलग-अलग फाइल्स और बैकअप के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।

3. कौन सा क्लाउड स्टोरेज फाइल सिंक करने में सबसे तेज है?

ड्रॉपबॉक्स बड़ी फाइलों को तेज़ी से सिंक करता है।

गूगल ड्राइव और OneDrive भी सिंक करते हैं लेकिन बड़ी फाइल में थोड़ा धीमा हो सकता है।

4. क्या क्लाउड स्टोरेज में मेरी फाइल्स सुरक्षित रहती हैं?

हाँ, तीनों गूगल ड्राइव, OneDrive और ड्रॉपबॉक्स, फाइल्स को सिक्योर तरीके से स्टोर करते हैं।

पर पासवर्ड और 2FA (Two Factor Authentication) का इस्तेमाल करना जरूरी है।

5. कौन सा क्लाउड स्टोरेज ऑफिस वर्क के लिए बेहतर है?

अगर आप Microsoft Office का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो OneDrive सबसे अच्छा है।

Google Docs, Sheets और Slides के लिए गूगल ड्राइव बढ़िया है।

ड्रॉपबॉक्स फोटोग्राफर, डिजाइनर और बड़ी फाइलों के लिए बेहतर है।

 

यह भी पढ़ें: Microsoft Office vs Google Docs: कौन सा Better है?

दोस्तों, आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *