छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Best Top 10 Online Survey Sites 2026 – फ्री टाइम को बनाएं पैसा

Best Top 10 Online Survey Sites 2026

नमस्कार दोस्तों,

आज मैं आपके साथ एक ऐसे टॉपिक पर बात करने जा रहा हूँ जिसके बारे में मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? देखिए, मैं भी कुछ साल पहले आपकी तरह ही सोचता था कि क्या सच में इंटरनेट से पैसे कमाए जा सकते हैं या ये सब फेक है।

जब मैं कॉलेज में था, तब पॉकेट मनी के लिए हमेशा पेरेंट्स पर निर्भर रहना पड़ता था। फिर एक दिन मेरे एक दोस्त ने मुझे Online Survey के बारे में बताया। पहले तो मुझे भी बिलीव नहीं हुआ, भला सिर्फ सवालों के जवाब देकर कोई पैसे कैसे दे सकता है? लेकिन जब उसने अपना पेमेंट अकाउंट खोलकर दिखाया कि उसने लास्ट मंथ ₹3,500 कमाए हैं, तब मैंने सोचा क्यों न मैं भी ट्राई करूं। और सच कहूं तो आज यह मेरी अच्छी साइड इनकम बन गई है।

तो चलिए, आज मैं अपने एक्सपीरियंस के आधार पर आपको बताता हूँ कि कौन-कौन सी वेबसाइट्स सच में पैसे देती हैं और कैसे आप भी इससे अच्छी अर्निंग कर सकते हैं।

तो चलिए, शुरू करते हैं,

इस पोस्ट में उपयोग की गई इमेज केवल illustrative purpose के लिए हैं।

यह भी पढ़ें: 2026 में Instagram से पैसे कमाना हुआ और भी आसान – जानिये कैसे?

Online Survey क्या होते हैं और ये काम कैसे करते हैं?

Survey

चलिए पहले बेसिक्स समझते हैं। मान लीजिए किसी बड़ी कंपनी ने एक नया शैंपू लॉन्च करना है। अब वो कैसे जाने कि लोगों को कौन सी फ्रैग्रेंस पसंद आएगी, कितनी प्राइस रखें, या पैकेजिंग कैसी हो?

इसके लिए वो मार्केट रिसर्च कंपनीज को हायर करती हैं जो हम जैसे आम लोगों से ये सवाल पूछती हैं। और आपकी वैल्युएबल ओपिनियंस के बदले में वे आपको पैसे देती हैं।

अब आते हैं मेन बात पर। यहाँ मैं आपको वो वेबसाइट्स बता रहा हूँ जो भरोसेमंद हैं और टाइम पर पेमेंट करती हैं।

Note: नीचे दी गई टेबल में मैंने 2026 की सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर Online Survey Websites की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि कौन-सी साइट आपके लिए सबसे सही रहेगी।

Survey Website Minimum Payout Payment Method India Support Earning Potential
Swagbucks ₹500 PayPal, Gift Cards Yes ₹5,000 – ₹8,000 / month
Survey Junkie ₹800 PayPal Limited ₹4,000 – ₹7,000 / month
Toluna ₹300 Paytm, Gift Vouchers Yes ₹3,000 – ₹6,000 / month
YouGov ₹5,000 Bank Transfer, Vouchers Yes ₹2,000 – ₹5,000 / month
ySense ₹800 PayPal, Skrill Yes ₹4,000 – ₹7,000 / month
InboxDollars ₹2,500 PayPal No ₹3,000 – ₹6,000 / month
Opinion World ₹300 Amazon / Flipkart Vouchers Yes ₹2,500 – ₹5,000 / month
PrizeRebel ₹200 PayPal, Gift Cards Yes ₹3,000 – ₹6,000 / month
Valued Opinions ₹500 Gift Vouchers Yes ₹2,000 – ₹4,000 / month
Ipsos i-Say ₹1,000 Paytm, Gift Cards Yes ₹3,000 – ₹6,000 / month

Note: ऊपर दी गई कमाई सिर्फ एक अंदाज़ा है, क्योंकि हर व्यक्ति की प्रोफाइल, टाइम देने की क्षमता और मिलने वाले surveys अलग-अलग होते हैं। किसी महीने कम तो किसी महीने थोड़ी ज़्यादा कमाई भी हो सकती है, इसलिए इसे फिक्स इनकम की तरह न देखें।

1. Swagbucks

Swagbucks दुनियाभर में सबसे पॉपुलर सर्वे प्लेटफॉर्म्स में से एक है। यहां आप सिर्फ सर्वेज ही नहीं, बल्कि वीडियोज देखकर, गेम्स खेलकर, और ऑनलाइन शॉपिंग करके भी पैसे कमा सकते हैं। यहां आपको पॉइंट्स मिलते हैं जिन्हें आप कैश या गिफ्ट कार्ड्स में कन्वर्ट कर सकते हैं।

Swagbucks की सबसे अच्छी बात यह है कि साइन अप करते ही आपको वेलकम बोनस मिल जाता है। पेमेंट भी बहुत आसानी से मिल जाती है। इंडिया में भी यह काफी अच्छी तरह से वर्क करती है।

रोज यहां डेली पोल जरूर भरें। बस 2 सेकंड्स का काम है और पॉइंट मिल जाता है। छोटा लगता है पर महीने भर में यह भी ऐड अप हो जाता है।

2. Survey Junkie

Survey Junkie एक और भरोसेमंद नाम है Online Survey की दुनिया में। यह खासतौर पर अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बहुत पॉपुलर है। इसका इंटरफेस बहुत ही सिंपल और यूजर-फ्रेंडली है।

आप अपने प्रोफाइल को जितना ज्यादा कम्प्लीट करेंगे, उतने ही ज्यादा Online Survey आपको मिलेंगे। हर सर्वे के साथ यह भी बताया जाता है कि उसे कम्प्लीट करने में कितना टाइम लगेगा और आपको कितने पॉइंट्स मिलेंगे।

3. Toluna

Toluna एक ग्लोबल Online Survey प्लेटफॉर्म है जो इंडिया में भी बहुत अच्छी तरह से काम करता है। यहां आपको रेगुलरली सर्वेज मिलते रहते हैं। साथ ही, यहां एक कम्युनिटी भी है जहां आप दूसरे मेंबर्स से इंटरैक्ट कर सकते हैं, पोल्स में पार्टिसिपेट कर सकते हैं, और अपनी राय शेयर कर सकते हैं।

Toluna पर आप पॉइंट्स अर्न करते हैं जिन्हें गिफ्ट वाउचर्स या कैश में रिडीम कर सकते हैं। यहां कई तरह के वाउचर्स अवेलेबल हैं जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, और दूसरे पॉपुलर ब्रांड्स के।

4. YouGov

YouGov एक बहुत ही रेप्युटेड Online Survey कंपनी है जो पॉलिटिकल पोल्स और मार्केट रिसर्च के लिए जानी जाती है। यहां के सर्वेज थोड़े इंटरेस्टिंग होते हैं क्योंकि ये करंट अफेयर्स, पॉलिटिक्स, और सोशल इशूज पर बेस्ड होते हैं।

इंडिया में भी YouGov काफी एक्टिव है और यहां से आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पॉइंट्स को आप कैश या गिफ्ट वाउचर्स में कन्वर्ट कर सकते हैं। हालांकि यहां सर्वेज की नंबर दूसरी वेबसाइट्स के कम्पेयर्ड में कम हो सकती है, लेकिन क्वालिटी बहुत अच्छी होती है।

5. ySense

ySense पहले Clicksens के नाम से जाना जाता था और यह एक बहुत पुराना और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। यहां आप Online Survey के अलावा छोटे छोटे टास्क्स भी कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

यह इंडियन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है क्योंकि यहां रेगुलरली सर्वेज मिलते रहते हैं। पेमेंट आसानी से मिलती है और मिनिमम पेआउट काफी रीजनेबल है।

यह भी पढ़ें: 2026 में YouTube से पैसे कैसे कमाए?

6. InboxDollars

InboxDollars थोड़ा डिफरेंट है क्योंकि यहां आपको पॉइंट्स नहीं बल्कि डायरेक्टली कैश मिलता है। साइन अप करते ही आपको वेलकम बोनस मिल जाता है। यहां सर्वेज के अलावा आप ईमेल्स पढ़कर, वीडियोज देखकर, और गेम्स खेलकर भी पैसे कमा सकते हैं।

InboxDollars मुख्य रूप से सिर्फ US रेजिडेंट्स को ही पेमेंट करती है। भारतीय यूजर्स के लिए इसका विकल्प ySense है (जो उसी कंपनी का है)। मिनिमम पेआउट थोड़ा ज्यादा है, लेकिन अगर आप रेगुलरली एक्टिव रहें तो यह अमाउंट जल्दी ही अचीव हो जाता है।

Survey

7. Opinion World

Opinion World इंडियन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां के Online Survey स्पेसिफिकली इंडियन मार्केट को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। इंटरफेस हिंदी में भी अवेलेबल है जो बहुत सारे लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है।

यहाँ के पॉइंट्स को आप अमेजन वाउचर्स, फ्लिपकार्ट वाउचर्स या कैश में रिडीम कर सकते हैं। यहां कभी-कभी लकी ड्रॉज भी होते हैं जिसमें आप बड़े प्राइजेज जीत सकते हैं।

8. PrizeRebel

PrizeRebel एक और पॉपुलर Online Survey साइट है जहां आप अच्छी अर्निंग कर सकते हैं। यहां डेली नए सर्वेज आते हैं और पॉइंट्स भी अच्छे मिलते हैं। मिनिमम पेआउट बहुत कम है जो बिगिनर्स के लिए अच्छा है।

यहां की रेफरल प्रोग्राम भी काफी अच्छी है। अगर आप किसी को रेफर करते हैं तो उनकी अर्निंग्स का भी आपको कुछ परसेंटेज मिलता है।

9. Valued Opinions

Valued Opinions एक प्रीमियम Online Survey साइट है जहां सर्वेज तो कम मिलते हैं लेकिन रिवार्ड्स बहुत अच्छे होते हैं। एक सर्वे के लिए आपको काफी अच्छी अमाउंट मिल सकती है।

यह इंडिया में भी अवेलेबल है और यहां आप गिफ्ट वाउचर्स अर्न कर सकते हैं। अमेजन और दूसरे पॉपुलर ब्रांड्स के वाउचर्स यहां मिल जाते हैं।

10. Ipsos i-Say

Ipsos i-Say एक बहुत बड़ी मार्केट Online Survey रिसर्च कंपनी है और आई-से उनका सर्वे प्लेटफॉर्म है। यहां के सर्वेज क्वालिटी के हिसाब से बहुत अच्छे होते हैं और रिवार्ड्स भी डीसेंट हैं।

इंडिया में भी यह अच्छी तरह से काम करता है। यहां लॉयल्टी प्रोग्राम भी है जिसमें आप जितना ज्यादा एक्टिव रहेंगे, उतने ज्यादा बेनिफिट्स मिलेंगे।

Online Survey करना कैसे स्टार्ट करें?

अब सवाल यह है कि आप कैसे शुरुआत करें?

तो चलिए स्टेप बाय स्टेप समझते हैं:

स्टेप 1: एक अलग ईमेल अकाउंट बनाएं

सबसे पहले एक अलग ईमेल आईडी बना लें सिर्फ Online Survey साइट्स के लिए। क्योंकि आपको बहुत सारे ईमेल्स आएंगे और आप नहीं चाहेंगे कि आपका पर्सनल इनबॉक्स भर जाए।

स्टेप 2: मल्टीपल साइट्स पर रजिस्टर करें

सिर्फ एक साइट पर डिपेंड न रहें। कम से कम 5-7 साइट्स पर रजिस्टर करें ताकि आपको मैक्सिमम सर्वेज मिल सकें। हर साइट पर डिफरेंट-डिफरेंट सर्वेज होते हैं।

स्टेप 3: अपनी प्रोफाइल पूरी भरें

यह बहुत इम्पोर्टेंट है। अपनी प्रोफाइल को कम्प्लीटली और ऑनेस्टली भरें। इससे आपको रेलेवेंट Online Survey मिलेंगे जो आपके लिए सूटेबल होंगे।

स्टेप 4: नोटिफिकेशंस ऑन रखें

जब भी कोई नया सर्वे आए, आपको तुरंत पता चल जाए इसके लिए ईमेल नोटिफिकेशंस और ऐप नोटिफिकेशंस ऑन रखें। सर्वेज जल्दी भर जाते हैं इसलिए जल्दी रिस्पांस जरूरी है।

स्टेप 5: रेगुलर रहें

डेली कुछ समय निकालें सर्वेज के लिए। मॉर्निंग या ईवनिंग का कोई फिक्स्ड टाइम सेट कर लें। कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है।

Online Survey से कितने पैसे कमा सकते हैं?

Survey

यह एक अच्छा सवाल है जो सबके मन में आता है। सच बताऊं तो Online Survey से आप रातों रात अमीर नहीं बन सकते। लेकिन हां, अगर आप रेगुलर रहें तो महीने के ₹5,000 से ₹15,000 भी कमा सकते है जो आपके टाइम देने पर निर्भर करता है।

यह डिपेंड करता है कि आप कितना टाइम दे पाते हैं, कितनी साइट्स पर एक्टिव हैं, और आपके डेमोग्राफिक प्रोफाइल पर भी। कभी कभी कुछ लोगों को ज्यादा सर्वेज मिलते हैं तो कुछ को कम, इसलिए इस बात से कभी निराश मत होना।

बस,

  • कभी भी गलत इन्फोर्मेशन न दें या रैंडमली ऑप्शन्स सिलेक्ट न करें। सर्वे साइट्स में क्वालिटी चेक्स होते हैं और अगर आप रेगुलर गलत जवाब देंगे तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है।
  • हर सर्वे साइट भरोसेमंद नहीं होती। कभी भी पैसे देकर कोई सर्वे साइट जॉइन न करें। भरोसेमंद साइट्स कभी भी जॉइनिंग फी नहीं लेतीं।
  • बैंक डिटेल्स या बहुत ज्यादा पर्सनल इन्फोर्मेशन मांगने वाली साइट्स से दूर रहें। ट्रस्टेड साइट्स सिर्फ बेसिक इन्फोर्मेशन ही मांगती हैं।
  • स्टार्टिंग में कम सर्वेज मिल सकते हैं या पेआउट थ्रेशहोल्ड रीच होने में टाइम लग सकता है। धीरज रखें और रेगुलर बने रहें।

अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो ये टिप्स फॉलो करें:

रेफरल प्रोग्राम्स यूज करें: ज्यादातर साइट्स में रेफरल प्रोग्राम्स होते हैं। अपने फ्रेंड्स और फैमिली को रेफर करें और एक्स्ट्रा इनकम करें।

प्रोफाइल सर्वेज जरूर भरें: ये छोटे सर्वेज होते हैं जो आपकी प्रोफाइल को अपडेट करते हैं। इन्हें स्किप न करें।

मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करें: कई साइट्स के मोबाइल ऐप्स होते हैं जहां अच्छे सर्वेज मिलते हैं।

डेली चेक करें: रोज एक बार अपने सभी सर्वे अकाउंट्स चेक करें। कुछ सर्वेज बहुत जल्दी भर जाते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिये 2026 में लोग Facebook से किस किस तरीके से पैसे कमाएंगे?

FAQs

1. क्या ऑनलाइन सर्वे साइट्स पर साइन-अप करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं?

बिल्कुल नहीं। सभी भरोसेमंद और असली सर्वे वेबसाइट्स (जैसे Swagbucks, YouGov, ySense) पूरी तरह से फ्री होती हैं। अगर कोई वेबसाइट आपसे जॉइनिंग फीस या रजिस्ट्रेशन चार्ज मांगती है, तो वह फर्जी हो सकती है, उनसे सावधान रहें।

2. मैं सर्वे से महीने में कितने पैसे कमा सकता हूँ?

यह आपकी प्रोफाइल, लोकेशन और आप कितना समय देते हैं, उस पर निर्भर करता है। औसतन, यदि आप 4-5 साइट्स पर एक्टिव हैं, तो आप महीने के ₹5,000 से ₹12,000 तक की साइड इनकम कर सकते हैं। इसे अपनी मुख्य इनकम न समझें।

3. मुझे सर्वे कम क्यों मिलते हैं या मैं बीच में ही डिस्क्वालिफाई क्यों हो जाता हूँ?

कंपनियां एक खास टारगेट ऑडियंस (जैसे- 25 साल के पुरुष या सिर्फ कार मालिक) की तलाश में रहती हैं। अगर आपकी प्रोफाइल उनसे मैच नहीं करती, तो आप ‘Screen out’ हो जाते हैं। अपनी प्रोफाइल को 100% पूरा भरें ताकि आपको अपनी पसंद के ज्यादा सर्वे मिलें।

4. कमाई हुई इनकम को बैंक में कैसे ट्रांसफर करें?

ज्यादातर इंटरनेशनल साइट्स PayPal का इस्तेमाल करती हैं। भारत में Toluna और YouGov जैसी साइट्स सीधे Paytm, UPI या Amazon/Flipkart Gift Cards का विकल्प भी देती हैं। मेरा सुझाव है कि आप अपना एक PayPal अकाउंट जरूर बना लें।

5. क्या सर्वे के दौरान मेरी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है?

हां, प्रतिष्ठित मार्केट रिसर्च कंपनियां (जैसे Ipsos या YouGov) आपकी जानकारी को गोपनीय रखती हैं और उसे केवल डेटा एनालिसिस के लिए इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कभी भी सर्वे में अपना आधार नंबर, बैंक पासवर्ड या ओटीपी जैसी जानकारी साझा न करें।

Conclusion 

Online Survey घर बैठे कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है। यह आपकी मेन इनकम तो नहीं बन सकता, लेकिन पॉकेट मनी या साइड इनकम के तौर पर बहुत अच्छा है।

सबसे जरूरी बात यह है कि आप धीरज रखें, सही Online Survey साइट्स चुनें, और रेगुलर बने रहें। अपना फ्री टाइम सही तरीके से इस्तेमाल करने का यह एक बढ़िया तरीका है।

तो अगर आप भी अपनी राय देकर पैसे कमाना चाहते हैं, तो आज ही इन वेबसाइट्स पर रजिस्टर करें और अपनी सर्वे जर्नी स्टार्ट करें।

बेस्ट ऑफ लक!

याद रखें: कोई भी शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, डेडिकेशन, और पेशेंस के साथ आप डेफिनिटली अच्छे रिजल्ट्स देख सकते हैं!

तो दोस्तों, आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं, और अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें जो अपने फ्री टाइम में अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते है।

यह भी पढ़ें: Dropshipping और Blogging में क्या अंतर है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *