छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Google AdSense क्या है, और यह कैसा काम करता है?

Google Adsens

ऑनलाइन पैसे कमाने की बात आती है तो सबसे पहले जिस नाम का ज़िक्र होता है, वो है Google AdSense।

लेकिन सच यह है कि ज्यादातर लोगों को इसकी सही और पूरी जानकारी नहीं होती। मैंने कई सालों तक ब्लॉगिंग की है और बहुत से नए ब्लॉगर्स को गाइड भी किया है।

इस आर्टिकल में मैं अपना असली अनुभव शेयर कर रहा हूँ और सिर्फ वही बातें जो सच में काम करती हैं।

इस पोस्ट में उपयोग की गई इमेज केवल illustrative purpose के लिए हैं।

यह भी पढ़ें: Best AI Chatbots in 2026 – कौन सा AI आपके काम को सच में आसान बनाता है?

Google

Google AdSense क्या है?

Google AdSense एक विज्ञापन प्रोग्राम है जो क्रेटर्स जैसे युट्यूबर,  वेबसाइट और ब्लॉग चलाने वालों को पैसे कमाने का मौका देता है। इसका सीधा सा मतलब है, आप अपनी वेबसाइट पर अच्छा कंटेंट डालते हैं, Google उस पर संबंधित Ads दिखाता है, और जब विज़िटर उन विज्ञापनों को देखते या क्लिक करते हैं, तो आपको पैसे मिलते हैं।

इस सिस्टम में तीन मुख्य लोग होते हैं,

पहला, Ads देने वाली कंपनी (Advertiser), दूसरा Google जो बीच में सिस्टम संभालता है और तीसरे आप, यानी Publisher

Ads देने वाली कंपनी Google Ads के जरिए अपना Ads चलाती है। Google यह तय करता है कि कौन सा Ads किस वेबसाइट पर दिखेगा। यह फैसला वेबसाइट के विषय, यूज़र की रुचि और लोकेशन जैसी बातों के आधार पर लिया जाता है।

मान लीजिए आपकी वेबसाइट फिटनेस पर है, तो Google वहाँ जिम से जुड़े प्रोडक्ट, सप्लीमेंट या फिटनेस ऐप के Ads दिखाएगा।

जब कोई विज़िटर Ads पर क्लिक करता है, तो कंपनी Google को पैसे देती है और उस पैसे का लगभग 68% हिस्सा आपको मिलता है।

AdSense की कमाई कैसे समझें?

AdSense की कमाई समझने के लिए तीन चीज़ें जानना जरूरी है।

CPC (Cost Per Click)

हर क्लिक की कीमत को CPC कहते हैं। अलग-अलग विषयों में इसकी कीमत अलग होती है।

फाइनेंस, इंश्योरेंस और कानूनी सलाह जैसे विषयों में एक क्लिक का पैसा ₹100 से ₹500 तक हो सकता है, और सामान्य विषयों में ₹5 से ₹20 तक मिल सकता है।

CTR (Click Through Rate)

CTR बताता है कि कितने लोग Ads पर क्लिक कर रहे हैं।

अगर 1000 लोग वेबसाइट पर आए और 20 लोगों ने Ads पर क्लिक किया, तो CTR 2% हुआ।

आमतौर पर 1% से 3% CTR ठीक माना जाता है।

RPM (Revenue Per 1000 Visitors)

RPM का मतलब है 1000 विज़िटर्स पर आपकी कमाई कितनी हो रही है।

अगर RPM ₹300 है और आपकी वेबसाइट पर 10,000 विज़िटर आते हैं, तो लगभग ₹3000 की कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Google Drive vs OneDrive vs Dropbox: कौनसा Cloud Storage सबसे अच्छा है?

Google

AdSense Approval के लिए वेबसाइट कैसी होनी चाहिए?

Google क्वालिटी को बहुत महत्व देता है। Approval लेने के लिए आपकी वेबसाइट अच्छी तरह तैयार होनी चाहिए।

सबसे पहले, आपकी वेबसाइट पर कम से कम 20–25 अच्छे और जानकारी वाले आर्टिकल होने चाहिए। हर आर्टिकल 1000 शब्द या उससे ज्यादा का हो तो बेहतर है। कंटेंट बिल्कुल ओरिजिनल होना चाहिए, कॉपी-पेस्ट से Approval नहीं मिलेगा।

कुछ जरूरी पेज भी होने चाहिए:

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

इनके बिना Approval मिलना मुश्किल हो सकता है।

वेबसाइट मोबाइल पर सही दिखनी चाहिए और तेज़ी से लोड होनी चाहिए। डिजाइन साफ-सुथरा और सरल होना चाहिए।

AdSense के लिए अप्लाई कैसे करें?

जब आपकी वेबसाइट पूरी तरह तैयार हो जाए, तब अप्लाई करें।

  • AdSense की वेबसाइट पर जाएँ
  • अपने Gmail से साइनअप करें
  • वेबसाइट का सही URL डालें
  • अपनी जानकारी सही भरें
  • Google का दिया गया कोड वेबसाइट में लगाएँ

WordPress यूज कर रहे हैं तो header सेक्शन में कोड डाल सकते हैं या प्लगइन की मदद ले सकते हैं।

फिर 1-2 हफ्ते का इंतज़ार करें। अगर सब कुछ सही है तो Approval मिल जाएगा।

AdSense Approval के बाद क्या करें?

Approval मिलना सिर्फ शुरुआत है। असली काम उसके बाद शुरू होता है।

Google, Auto Ads और Manual Ads के विकल्प देता है।

Auto Ads में Google खुद तय करता है कि Ads कहाँ दिखेंगे। यह सबसे आसान तरीका है।

Manual Ads में आप खुद तय करते हैं कि Ads कहाँ लगाना है।

आमतौर पर ये जगह अच्छी रहती हैं:

  • हेडर के नीचे
  • पहले पैराग्राफ के बाद
  • कंटेंट के बीच
  • आर्टिकल के अंत में
  • साइडबार (डेस्कटॉप के लिए)

ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा Ads न लगाएँ। इससे यूज़र का अनुभव खराब होता है।

AdSense से कितनी कमाई हो सकती है?

AdSense की कमाई पूरी तरह आपकी वेबसाइट के ट्रैफिक और विषय पर निर्भर करता है।

मान लीजिए आपकी वेबसाइट पर 20,000 विज़िटर आते हैं।

अगर CTR 2% है और CPC ₹10 है, तो लगभग ₹4,000 महीना कमाया जा सकता है।

अगर वही ट्रैफिक हाई CPC वाले विषय में है, तो कमाई ₹15,000-₹20,000 भी हो सकती है।

शुरुआत में कमाई कम होती है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती है।

AdSense से पेमेंट कैसे मिलता है?

AdSense में कम से कम $100 (लगभग ₹8,000+) पूरा होना चाहिए।

हर महीने की 21 से 26 तारीख के बीच पेमेंट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है।

इसके लिए आपको:

  • PAN डिटेल्स देनी होंगी
  • एड्रेस वेरिफिकेशन करना होगा
  • बैंक अकाउंट सही से जोड़ना होगा

AdSense Approval के बाद किन गलतियों से बचना जरूरी है?

AdSense की पॉलिसी बहुत सख्त है।

इन गलतियों से बचें:

  • खुद Ads पर क्लिक करना
  • दोस्तों से बार-बार क्लिक करवाना
  • नकली ट्रैफिक खरीदना
  • “Ads पर क्लिक करें” लिखना
  • कॉपीराइट कंटेंट इस्तेमाल करना

एक बार अकाउंट बंद हो गया तो वापस मिलना बहुत मुश्किल होता है।

Conclusion

अगर पूरी बात को आसान शब्दों में समझें, तो Google AdSense ऑनलाइन कमाई का एक भरोसेमंद और लंबा चलने वाला तरीका है। लेकिन यह तभी काम करता है जब आप इसे सही समझ के साथ करते हैं। सिर्फ वेबसाइट बना लेने से या दो-चार आर्टिकल लिख देने से कमाई शुरू नहीं होती। असली फर्क पड़ता है क्वालिटी कंटेंट, सही ट्रैफिक और धैर्य से।

AdSense कोई जादू नहीं है, यह एक सिस्टम है। जितना अच्छा कंटेंट होगा, जितना टारगेटेड ट्रैफिक आएगा, उतना बेहतर रिजल्ट मिलेगा। शुरुआत में कमाई कम हो सकती है, लेकिन अगर आप लगातार मेहनत करते हैं, SEO सीखते हैं और अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाते रहते हैं, तो समय के साथ कमाई बढ़ती जाती है।

सबसे जरूरी बात, शॉर्टकट तरीका मत अपनाओ। गलत क्लिक, नकली ट्रैफिक या कॉपी कंटेंट से अकाउंट रिस्क में पड़ सकता है। इसलिए साफ और ईमानदार तरीके से काम करें।

अगर आप लंबी रेस के लिए तैयार हैं, तो AdSense आपके लिए एक मजबूत इनकम सोर्स बन सकता है। बस शुरुआत कीजिए, सीखते रहिए और लगातार आगे बढ़ते रहिए।

उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, इसे अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूलें।

यह भी पढ़ें: Best Top 10 Online Survey Sites 2026 – फ्री टाइम को बनाएं पैसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *