नमस्कार दोस्तों!
आज के समय में बहुत लोग इंटरनेट से पैसे कमाना चाहते हैं। ब्लॉगिंग, यूट्यूब और वेबसाइट के जरिए कमाई करना अब पहले से काफी आसान हो गया है। लेकिन जब भी कोई नया व्यक्ति इस दुनिया में कदम रखता है, तो उसके सामने सबसे बड़ा सवाल यही आता है की आखिर Google AdSense बेहतर है या Affiliate Marketing?
जब मैंने पहली बार ब्लॉगिंग के बारे में सीखना शुरू किया था, तब मेरे मन में भी यही सवाल था।
इंटरनेट पर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिलती है। कुछ लोग कहते हैं कि Google AdSense सबसे अच्छा है, जबकि कुछ लोग बताते हैं कि असली कमाई Affiliate Marketing से होती है।
सच यह है कि दोनों तरीके सही हैं, लेकिन दोनों का काम करने का तरीका अलग है। अगर आपको यह समझ आ जाए कि ये दोनों कैसे काम करते हैं, तो आप आसानी से तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा तरीका ज्यादा सही रहेगा।
इस पोस्ट के जरिये हम समझेंगे कि Google AdSense क्या है, Affiliate Marketing क्या होती है, दोनों में क्या फर्क है और नए लोगों के लिए कौन सा तरीका ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
तो चलिए, स्टार्ट करते हैं,
इस पोस्ट में उपयोग की गई इमेज केवल illustrative purpose के लिए हैं।
यह भी पढ़ें: Google AdSense क्या है, और यह कैसा काम करता है?
Google AdSense क्या है?
Google AdSense एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर Ads दिखाकर पैसे कमा सकते हैं। इसे गूगल द्वारा चलाया जाता है और दुनिया भर में लाखों वेबसाइट मालिक इसका इस्तेमाल करते हैं।
जब आपकी वेबसाइट पर कोई विज़िटर आता है, तो उसे अलग-अलग कंपनियों के Ads दिखाई देते हैं। अगर वह उन Ads को देखता है या उन पर क्लिक करता है, तो उसके बदले में आपको पैसे मिलते हैं।
इसे समझने के लिए एक छोटा सा उदाहरण लेते हैं। मान लीजिए आपकी वेबसाइट पर रोज़ हजार लोग आते हैं। उनमें से कुछ लोग वहां दिख रहे Ads पर क्लिक कर देते हैं। हर क्लिक के बदले गूगल आपको थोड़ी-थोड़ी कीमत चुकाता है। इसी तरह धीरे-धीरे आपकी कमाई होती रहती है।
Google AdSense की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको किसी भी प्रोडक्ट को बेचने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ वेबसाइट पर ट्रैफिक आना जरूरी होता है।
Google AdSense कैसे काम करता है?
अगर किसी नए व्यक्ति को पहली बार ऐडसेंस के बारे में बताया जाए तो उसे यह थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन सच कहूं तो इसका तरीका बहुत आसान है।
सबसे पहले आपको वेबसाइट या ब्लॉग बनाना होता है। उसके बाद आप ऐडसेंस के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आपकी वेबसाइट गूगल के नियमों के अनुसार सही होती है, तो आपको ऐडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है।
अप्रूवल मिलने के बाद आपको अपनी वेबसाइट में ऐडसेंस का कोड लगाना होता है। इसके बाद गूगल आपकी वेबसाइट पर अपने आप Ads दिखाना शुरू कर देता है। जब लोग उन Ads को देखते हैं या क्लिक करते हैं, तो उसकी कमाई आपके खाते में जमा होती है।
Google AdSense से कितनी कमाई हो सकती है?
यह सवाल लगभग हर नए क्रेटर्स के मन में आता है। कई लोग सोचते हैं कि ऐडसेंस लगाते ही बहुत ज्यादा कमाई होने लगेगी, लेकिन असलियत थोड़ी अलग होती है।
Google AdSense की कमाई पूरी तरह आपकी वेबसाइट के ट्रैफिक पर निर्भर करती है। अगर आपकी वेबसाइट पर रोज़ बहुत कम लोग आते हैं, तो कमाई भी कम होगी। लेकिन अगर आपकी वेबसाइट पर हजारों लोग रोज़ आते हैं, तो अच्छी कमाई हो सकती है।
चलिए, अब बात करते है Affiliate Marketing के बारे में,
यह भी पढ़ें: Dropshipping और Blogging में क्या अंतर है?
Affiliate Marketing क्या है?
Affiliate Marketing इंटरनेट से पैसे कमाने का एक अलग तरीका है। इसमें आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं और अगर कोई व्यक्ति आपके दिए गए लिंक से वह प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है।
मान लीजिए आपने अपनी वेबसाइट पर किसी मोबाइल फोन का रिव्यू लिखा है और उसके साथ उस फोन को खरीदने का लिंक भी दिया है। अगर कोई व्यक्ति उस लिंक से फोन खरीद लेता है, तो कंपनी आपको उसका एक हिस्सा कमीशन के तौर पर देती है।
मतलब यहां कमाई सिर्फ ट्रैफिक पर नहीं बल्कि खरीदारी पर निर्भर करती है।
Affiliate Marketing कैसे काम करती है?
Affiliate Marketing शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको किसी एफिलिएट प्रोग्राम में शामिल होना पड़ता है। आजकल कई बड़ी कंपनियां ऐसे प्रोग्राम चलाती हैं।
जब आप किसी एफिलिएट प्रोग्राममें शामिल हो जाते हैं, तो आपको हर प्रोडक्ट के लिए एक खास लिंक मिलता है। इसी लिंक को एफिलिएट लिंक कहा जाता है।
अब आप उस लिंक को अपनी वेबसाइट, ब्लॉग या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति उस लिंक से खरीदारी करता है, तो कंपनी आपको उसका एक हिस्सा कमीशन देती है।
Affiliate Marketing से कितनी कमाई हो सकती है?
Affiliate Marketing की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कम ट्रैफिक होने पर भी अच्छी कमाई हो सकती है। अगर आपकी वेबसाइट पर आने वाले लोग किसी प्रोडक्ट में दिलचस्पी रखते हैं, तो वे उसे खरीद भी सकते हैं।
कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिनमें कमीशन काफी ज्यादा मिलता है। इसलिए कई बड़े ब्लॉगर और यूट्यूबर अपनी इनकम का बड़ा हिस्सा Affiliate Marketing से ही कमाते हैं।
Google AdSense v/s Affiliate Marketing कौन है बेस्ट?
| विशेषता (Features) | Google AdSense | Affiliate Marketing |
|---|---|---|
| कमाई का आधार | Ads पर क्लिक (CPC) या व्यू (CPM) पर पैसे मिलते हैं। | जब कोई आपके लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है (कमीशन)। |
| ट्रैफिक की जरूरत | अच्छी कमाई के लिए बहुत ज्यादा ट्रैफिक चाहिए। | कम लेकिन ‘Targeted’ ट्रैफिक में भी अच्छी कमाई संभव है। |
| कंट्रोल (Control) | आपका कंट्रोल कम होता है, गूगल खुद Ads चुनता है। | आप खुद चुन सकते हैं कि कौन सा प्रोडक्ट प्रमोट करना है। |
| पेमेंट लिमिट | न्यूनतम $100 होने पर ही पेमेंट मिलती है। | अलग-अलग नेटवर्क के हिसाब से (अक्सर एडसेंस से कम लिमिट)। |
| मेहनत | एक बार सेटअप के बाद यह ऑटोमैटिक चलता है। | प्रोडक्ट रिव्यू लिखने और प्रमोट करने में ज्यादा मेहनत लगती है। |
| अप्रूवल (Approval) | गूगल की सख्त पॉलिसी के कारण अप्रूवल मिलना कठिन हो सकता है। | अमेज़न जैसे प्रोग्राम में शामिल होना तुलनात्मक रूप से आसान है। |
Google AdSense और Affiliate Marketing दोनों की तुलना की जाए तो सबसे बड़ा अंतर उनके कमाई के तरीके में होता है।
गूगल ऐडसेंस में कमाई Ads पर मिलने वाले क्लिक या व्यू से होती है। और एफिलिएट मार्केटिंग में कमाई तब होती है जब कोई व्यक्ति आपके लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है।
ऐडसेंस के लिए ज्यादा ट्रैफिक की जरूरत होती है, जबकि एफिलिएट मार्केटिंग में कम ट्रैफिक होने पर भी अच्छी कमाई संभव है, बस विज़िटर आपके प्रोडक्ट में दिलचस्पी रखते हों।
Conclusion
अगर पूरी बात को आसान तरीके से समझा जाए तो Google AdSense और Affiliate Marketing दोनों ही ऑनलाइन कमाई करने के अच्छे तरीके हैं।
गूगल ऐडसेंस उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आता है और जो बिना किसी प्रोडक्ट को बेचे कमाई करना चाहते हैं। और एफिलिएट मार्केटिंग उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है जो प्रोडक्ट रिव्यू या सुझाव देने वाला कंटेंट बनाते हैं।
मेरे अनुभव के अनुसार अगर आप ब्लॉगिंग में नए हैं तो शुरुआत ऐडसेंस से कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपकी वेबसाइट और अनुभव दोनों बढ़ते जाएं, आप एफिलिएट मार्केटिंग को भी अपनी रणनीति में शामिल कर सकते हैं।
दोनों तरीकों का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो इंटरनेट से अच्छी कमाई करना बिल्कुल संभव है।
दोस्तों, आपको हमारी जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताए और यह जानकारी आप अपने दोस्तों से भी जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें: 2026 में YouTube से पैसे कैसे कमाए?
